- Hindi News
- दुष्टों के नाश के लिए हुआ श्री राम अवतार, ताडि़का वध
दुष्टों के नाश के लिए हुआ श्री राम अवतार, ताडि़का वध
जब गुरु विश्वामित्र ने श्रवण को बताया कि तुम्हें पाने के लिए माता पिता ने कर दी थी आंखे दान
कपूरथला |श्री सनातनधर्म मंडल जलौखाना चौक की ओर से जारी श्री रामलीला की दूसरी नाईट श्रवण कुमार मंचित किया गया। श्री रामलीला का शुभारंभ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रणजीत राय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। श्री गणेश अराधना उपरांत श्री श्रवण कुमार नाटक का मंचन किया गया।
गुरु विश्वामित्र ने जब श्रवण कुमार को बताया कि तुम्हे पाने के लिए तुम्हारे पिता शानुसन माता सोभाग्यवती ने आंखे दान कर दी थी। अब आंखे तब ही वापिस आएगी जब तू उन्हें उठा कर पूरे देश के तीर्थो की यात्रा दर्शन करवाएगा। श्रवण माता पिता को सब तीर्थो के दर्शन करवाने के लिए वैहंगी में बैठा कर भ्रमण के लिए निकल पडता है। रास्ते में जंगल आने पर माता पिता पानी की मांग करते है। वह वैहंगी छोड कर पानी लेने दरिया में पहुचता है। ऊधर राजा दशरथ जंगल में शिकार खेलने निकलते है तो श्रवण को पानी भरते जंगली जानवर समझ कर तीर चला देते है। तीर लगने से श्रवण कुमार की मौत हो जाती है। तब श्रवण के माता पिता राजा दशरथ को श्राप देते है कि जिस प्रकार हम पुत्र वियोग से तडप तडप कर प्राण देने को मजबूर है तू भी पुत्र वियोग में तडप तडप कर जान देगा। इस मौके श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद राय अरोडा, चेयरमैन रमेश कुमार मेहता, निर्देशक सुरिंदर कुमार वैद्य, जीत थापा, सुरिंदर सिंह मंटू, दर्शन चोपडा, प्रवीण पूरी, तरसेम शास्त्री, हरी कृष्ण, कृष्ण लाल बहल, अभय जैन, तरसेम कुमार शास्त्री, अशोक बहल, कृष्ण कुमार चौहा, शाम सुंदर शर्मा, दिनेश कुमार, राम दुलार आदि सदस्य उपस्थित थे।
श्रीरामलीला कमेटी मस्जिद चौक की ओर से जारी श्री रामलीला की तीसरी नाइट में ताडिक़ा वध नाटक का मंचन करते कलाकार।
श्री रामलीला कमेटी मस्जिद चौक की ओर से जारी श्री रामलीला की तीसरी नाइट का शुभारंभ फ्रंटियर क्लाथ हाऊस के मालिक मनोज चोपड़ा निधि चोपड़ा दीप प्रज्जवलित करके किया।
श्री सनातन धर्म मंडल जलौखाना चौंक की ओर से जारी श्री रामलीला की दूसरी नाइट शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रणजीत राय को सम्मानित करते हुए।