- Hindi News
- भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी की ओर से 28 को निकाली जाएगी प्रभातफेरी
भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी की ओर से 28 को निकाली जाएगी प्रभातफेरी
कपूरथला | भगवानवाल्मीकि प्रकट उत्सव कमेटी की बैठक वरिष्ठ नेता राम शीतल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कमेटी के महासचिव रणजीत नाहर और चितराम नाहर ने बैठक में हिस्सा लेते हुए कहा कि अजर, अमर, त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस 8 अक्तूबर को विश्व भर में मनाया जा रहा है। कमेटी के आर्गेनाइजर हरिंदर शीतल और रोशन लाल सभ्रवाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी की तरफ से 28 सिंतबर को प्रभातफेरी निकाली जाएगी और रविवार को माता कौशल्या देवी वाल्मीकि मंदिर मोहल्ला शहरियां में झंडा लहराएंगे। 4 अक्तूबर को महान शोभायात्रा मोहल्ला शहरियां से दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई वापिसी मोहल्ला शहरियां में सम्पन्न होगी। उन्होंने शहर निवासियों को निमंत्रण दिया और शोभायात्रा मेें शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर प्रवीण नाहर, नरिंदर शीतल, नीटा सभ्रवाल, अरुण कुमार नाहर, गुलशन सभ्रवाल, करण सहोता, मुकेश नाहर, राकेश कुमार, प्रिंस नाहर, रधु नाहर, हनी सहोता, बलविंदर नाहर, बलदेव सिंह आदि उपस्थित थे।