पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां बोली वातावरण प्रति लहर स्थापित करना समय की जरूरत : सीचेवाल

मां बोली वातावरण प्रति लहर स्थापित करना समय की जरूरत : सीचेवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | कालीबेईं पंजाब सथ की ओर से माता परकाश कौर सराय को समर्पित समारोह का आयोजन निर्मल कुटिया में आयोजित किया गया। इस समागम के दौरान संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। संत सीचेवाल ने सथ द्वारा मां बोली की सेवा में किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की और मां बोली वातावरण प्रति लहर स्थापित करने के लिए संगत को प्रेरित किया। इस मौके पंजाबी प्रसिद्ध शायर डॉ. राममूर्ती, जसबीर सिंह वाटांवाली, रविंदर रोकी, जग्गा सिंह, गुरमेल सिंह, सुखजिंदर कौर, वरिंदरजीत शैली, सतनाम सिंह मियानी बहादर ने अपनी कविताएं पेश की। इस मौके विभिन्न स्कूलों और काॅलेजों से आए बच्चों में लेख रचना के मुकाबले करवाए गए। इस अवसर पर सथ द्वारा कैप्टन मलकीत सिंह वाडा बुद्ध सिंह का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। दोना पंजाबी सथ निगरान सूबेदार शिव सिंह पूर्व बीपीईओ, साधू सिंह, मेजर सिंह, बूटा सिंह का भी सथ द्वारा सम्मान किया गया। सथ ने संचालक रविंदर रोक्की द्वारा आए मेहमानों का विशेष धन्यवाद किया गया। स्टेज सिच की भूमिका शायर जसबीर सिंह वाटांवाली ने बखूबी निभाई। इस मौके बीपीईओ साधू सिंह, अमरीक सिंह, मास्टर देस राज, भजन सिंह, गुरविंदर सिंह, अमरीक सिंह, संधू, भुपिंदर सिंह खिड्डा, मनदीप सिंह, कुलवंत सिंह, सतिंदरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।