हमीरा रोड से चलती बस से गिर कर एक जख्मी
कपूरथला|हमीरा रोड़पर न्यू कैंट के मेन गेट के पास बस से गिर एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसकी पहचान पंजाब सिंह पुत्र जगीर सिंह (20)निवासी गांव लक्खण कलां के रुप में हुई। 108 एबुलेंस के चालक राज ईएमटी इंद्रजीत शर्मा ने बताया कि घायल युवक को फ़र्स्ट एड देने के बाद उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की माता देबो ने बताया कि वह बेटे के साथ गांव बिशनपुर राईया में किसी शोक समारोह में बेटे सहित भाग लेने आई थी। वापिस जाने के लिए गांव के मोड से बस पर चढ़े तो भीड़ बहुत थी कुछ ही दूरी पर जाकर उसका बस से नीचे गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल के हालात गंभीर बने हुए है।