नशों की रोकथाम संबंधी नाटक कल
कपूरथला | डीएसपीदविंदर सिंह सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी की देखरेख में सांझ केंद्र डडविंडी कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें इंस्पेक्टर हुसन लाल ने बताया कि नशो की रोकथाम संबंधी 9 फरवरी को सनशाइन पब्लिक स्कूल डडविंडी में दुखदी रग पंजाब दी नाटक करवाया जाएगा। इस मौके महिलाओं, बच्चों पर अत्याचार, ट्रैफिक नियमों और नशों संबंधी जानकारी दी। आरटीआई एक्ट 2011 अधीन दी जाती सेवाओ संबंधी भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर डा लवप्रीत कौर, डॉ. जसवंत सिंह, पूर्व सिंह, जसविंदर सिंह, मेजर सिंह, ज्ञान सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, अवतार सिंह, परमिवंदर कौर, बलविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।