- Hindi News
- सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल में एग्जीिबशन
सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल में एग्जीिबशन
सैक्रेडहार्टपब्लिक स्कूल में विज्ञान विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन प्रधानाचार्य आशु खुराना ने करते हुए बच्चों द्वारा दिखाए उत्साह की प्रशंसा की और विज्ञान को समय की जरूरत बताया। इस मौके स्कूल के गणित विषय के छात्रों की ओर से फ्रैंकशन, फोरमुलास, रेरिया आफ स्किट, वॉल्युम आफ फ्रस्टम, वॉल्युम आफ कोन, हाइट एंड डिस्टेंस, िडग्नोमेटरी आदि के माॅडल बनाए, जबकि विज्ञान के छात्रों की ओर से वाटर क्लाक, लेयर आफ अर्थ, सोलर सिस्टम, लोजीकल सरकट, फूड चेन, ट्रैफिक लाइटस, हार्ट, वाटर साइकल, स्टोमेटा आदि के माॅडल की प्रदर्शनी लगाई। समाजिक शिक्षा के छात्रंों ने वॉलकेनों, लेयर आफ अर्थ, वाटर साइकल, रेन वाटर, हारवेस्टिंग, डेयरी फारमिंग आदि के सुंदर मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। इस मौके प्रधानाचार्या ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए बच्चों की ओर से दिखाई सख्त मेहनत आज के युग में विज्ञान की महत्ता को बताया। इस मौके पर विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूली स्टाफ सदस्यों के अलावा छात्रगण उपस्थित थे।
सैक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल में लगाई गई फ्रूट की प्रदर्शनी।
सैक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल में लगाई गई फ्रूट की प्रदर्शनी।