कमला नेहरू काॅलेज में एक्सटेंशन लेक्चर
शबद गायन में आर्य माॅडल स्कूल की टीम फर्स्ट
आर्यमाडलसी.सै.स्कूल के विद्यार्थियो ने कमला नेहरू प्राइमरी स्कूल फगवाडा द्वारा करवाए गए इंटर स्कूल शब्द गायन प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आर्य माडल स्कूल के विद्यार्थियो ने अन्य स्कूलों की 6 टीमों को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शब्द गायन प्रतियोगिता में जपसिमरन कौर, अमृत, अरूषि, शानु, आकांक्षा, मेघा, पल्लवी तथा प्रिया ने भाग लिया। विजेता टीम के विद्यार्थियों ने अपनी इस जीत का श्रेय स्कूल की संगीत अध्यापिका शरणजीत कौर को दिया। इस मौके पर प्रिंसीपल नीलम पसरीचा ने विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद है कि कि भविष्य में भी उनके स्कूल के विद्यार्थी इसी तरह शानदार प्रर्दशन करते रहेंगे। स्कूल के मैनेजर सुरेंद्र चोपडा ने उन्हे सुविधाएं प्रदान करती रहेगी।
इस अवसर पर मोनिका सभ्रवाल, कपिला, बलीश गौतम तथा लक्ष्य भल्ला आदि उपस्थित थे।
कपूरथला सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल में विज्ञान विषय पर प्रदर्शनी काआयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन प्रधानाचार्य आशु खुराना ने करते हुए बच्चों द्वारा दिखाए उत्साह की प्रशंसा की और विज्ञान को समय की जरूरत बताया। इस मौके स्कूल के गणित विषय के छात्रों की ओर से फ्रैंकशन, फोरमुलास, रेरिया आफ स्किट, वॉल्युम आफ फ्रस्टम, वॉल्युम आफ कोन आिद मुकाबले करवाए गए।
फगवाड़ा|जीडीआर डे बोर्डिंग पब्लिक स्कूल आदर्श नगर में मेरीगोल्ड हाउस के द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमे हाउस के अध्यापक सदस्यों मैडम ममता, सीमा, शिल्पा, सरबजीत का बहुत ही महत्पूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान अश्मीत, उरमीत ने शब्द गायन, मंच संचालन ममता, हरमन, नवदीप, दशमेश द्वारा लोक गीत आज के मुख्य समाचार, सहजोत ने संगीत वाद्ययंत्र बजाने के अलावा छात्राओं द्वारा गिद्धा पेश किया गया। डोलसि, उरमीत कनिका राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। स्कूल प्रिंसीपल मैडम सरिता सूद ने विद्यार्थियों द्वारा किये गए प्रयासों की प्रशंसा की।
डा.अनुभा भारतोर को गुलदस्ता भेंट करते काॅलेज की प्रिंसिपल किरण वालिया अन्य
विजेता टीम के साथ स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र चोपड़ा प्रिंसिपल नीलम पसरीचा।