- Hindi News
- स्कूल के विद्यार्थियों ने किया एसडीएम कार्यालय का दौरा
स्कूल के विद्यार्थियों ने किया एसडीएम कार्यालय का दौरा
फगवाड़ा| कमलानेहरू पब्लिक स्कूल चक्क हकीम फगवाडा के विद्यार्थियो ने शनिवार एसडीएम फगवाडा कार्यालय का दौरा किया। स्कूल के विद्यार्थियो द्वारा एसडीएम फगवाडा केशव हिंगोनिया को स्कूल के साथ लगती अनिर्मित सड़क के निर्माण के लिए एक निवेदन पत्र भी सौंपा गया। यह निवेदन पत्र स्कूल में चल रहे माईक्रोसोफट क्रीऐट टू इन्सपायर स्कूल प्रोग्राम प्रोजैक्ट से संबंधित है। इस प्रोजैक्ट का शीर्षक बीए पेटीशनर फार कास है। भ्रमण के दौरान एसडीएम केशव हिंगोनिया विद्यार्थियो से सहयोगपूर्ण व्यवहार से मिले तथा उन्हे सरकारी तंत्र की जानकारी प्रदान की। भ्रमण के उपरान्त स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति पीके ढिल्लो ने एसडीएम केशव हिंगोनिया को उनका बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद किया। उनहोने बताया कि इस प्रकार के ट्रिप विद्यार्थियो के चरित्र निर्माण में बहुत सहायक होते है तथा यह ट्रिप शिक्षण प्रणाली का ही एक अंग है।
कदोंतक तुरांगे किनारे-किनारे
कपूरथला|सिरजना केंद्रकी बैठक शायर हरफूल सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 17 फरवरी को कपूरथला के पूर्व डिप्टी कमिशनर ओर शायर ज्ञान सिंह संधू यादगिरी पुरस्कार समारोह संबंधी विचार विमर्श किया गया। इसके उपरांत कवि दरबार लगाया गया।