- Hindi News
- पुलिस ने चलाया सर्च मुहिम, 65 के काटे चालान
पुलिस ने चलाया सर्च मुहिम, 65 के काटे चालान
नाइट डोमिनेशन के दौरान डीएसपी सब िडवीजन महिंद्र सिंह ने पुिलस पार्टी समेत माल रोड पर वाहनों की चेकिंग की।
भास्कर न्यूज| कपूरथला
शहरमेंबढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए डीएसपी सबडिवीजन महिन्द्र सिंह के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस टीम ने सर्च मुहिम चलाया। टीम ने शहर के सार्वजनिक स्थलों, टी प्वाइंटों और बैंकों के एटीएम पर कड़ी नजर रखी।
शनिवार की रात डीएसपी सबडिवीजन महिन्द्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए सर्च अभियान के तहत थाना सिटी प्रभारी सुखदेव सिंह, थाना कोतवाली प्रभारी परमसुनील रंधावा और थाना सदर प्रभारी हरगुरदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माल रोड, सैनिक स्कूल, गरारी चौक, शहीद भगत सिंह चौकए बस स्टैंड, सुल्तानपुर लोधी रोड, करतारपुर रोड, अमृतसर रोड और जालंधर रोड के इलाकों में 65 वाहनों के चालान काटे। जबकि कुछ वाहन जब्त किए गए। वहीं कई ड्राइवरों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। डीएसपी सबडिवीजन महिन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इन स्थानो पर अवारा किस्म के लोग गाड़ियां शाम को घूमती दिखाई देती है। जिस कारण आने जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है। लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए तीन थानों की पुलिस टीमें गठित की गई है। जो समय-समय पर इस प्रकार की मुहिम चला कर अवैध तौर पर घूम रहे लोगों अकारण ही देर रात तक जहां वहां गाड़ियां खड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।