पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 को अग्रवाल सभा मनाएगी महाराजा अग्रसेन की जयंती

25 को अग्रवाल सभा मनाएगी महाराजा अग्रसेन की जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवाल सभा की बैठक में मौजूद अध्यक्ष तिलकराज अग्रवाल एवं अन्य सदस्य।

भास्कर न्यूज| कपूरथला

महाराजाअग्रसेनजी की जयंती 25 सितंबर को जालंधर रोड पर स्थित फुलकारी पैलेस में शाम सात बजे मनाई जाएगी। यह जानकारी अग्रवाल सभा के जिलाध्यक्ष तिलकराज अग्रवाल ने सभा की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि जयंती समारोह में सांस्कृतिक, सभ्याचारक के अलावा स्टूडेंट्स के क्विज कार्यक्रम करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को शाम 7 बजे स्थानीय बसंत होटल में जयंती समारोह के उपलक्ष्य में बैठक होगी। इस मौके पर सीनियर उपाध्यक्ष विजय कुमार, जयपाल गोयल, शाम सुंदर अग्रवाल, जोगिंदर पाल गुप्ता, अवतार कृष्ण, पवन कुमार, यशपाल गुप्ता, शाम गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, रविंदर अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, लक्की गोयल, आशीष अग्रवाल, सन्नी गुप्ता और दीपू गुप्ता आदि मौजूद थे।