चमन लाल बने वाइस चेयरमैन
जिला कांग्रेस कमेटी एससी सैल की बैठक में बोलते मलकीत चंद गिल।
भास्कर न्यूज| कपूरथला
जिलाकांग्रेसकमेटी एससी सेल की बैठक जिला चेयरमैन मलकीत चंद गिल की अध्यक्षता में हुई। इसमें मलकीत चंद गिल ने जिला कांग्रेस एससी सेल के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें चमन लाल को वाइस चेयरमैन, कश्मीर सिंह और रूप लाल को जिला सचिव और हरमिन्द्र पाल को सदस्य नियुक्त किया गया।
इस मौके पर ज्ञान चंद, गुरबचन लाली, इंद्रजीत सिंह, कशमीर सिंह, साहिब सिंह, सुरजीत खेड़ा, दर्शन लाल, बाबा विजय कुमार, सोमनाथ लोटिया, गुरमेज सहोता, अवतार सिंह और हरजिन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।