- Hindi News
- शहर में सफाई मुहिम की होगी शुरुआत : सर्बजीत मक्कड़
शहर में सफाई मुहिम की होगी शुरुआत : सर्बजीत मक्कड़
जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत मक्कड़ बैठक को संबोधित करते हुए।
भास्कर न्यूज| कपूरथला
शहरमेंजल्द ही डोर टू डोर मुहिम छेड़कर सफाई की जाएगी। ताकि शहर को खूबसूरत बनाया जा सके। इस संबंध में जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने शिरोमणि अकाली दल और भाजपा वर्करों के साथ बैठक की।
सर्बजीत मक्कड़ ने बताया कि शहर को साफ सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए लोगों का भी फर्ज बनता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने-अपने घरों का कूडा गलियों और नालियों में फेकने के बजाय घरों में डस्टबिन में ही फेंके।
इस मौके पर जसविंदर सिंह बत्तरा, मनमोहन सिंह वालिया, हरबंस सिंह वालिया, इंद्रजीत सिंह सिधू, पवन धीर, जगीर सिंह वडाला, रजिंदर सिंह धंज्जल, संदीप कुमार, धर्मपाल महाजन, इंद्रजीत सिंह जुगनु आैर छिंदा महाजन आदि मौजूद थे।