- Hindi News
- आॅल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन की ओर से करवाया गया सालाना समारोह
आॅल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन की ओर से करवाया गया सालाना समारोह
आॅल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन की ओर से करवाए गस समारोह में मौजूद पुराने आरसीएफ के कर्मचारी। -भास्कर
आरसीएफ को बनाने में रिटायर्ड बुजुर्गाें की है अहम भूमिका : कैप्टन हरमिंदर
भास्कर न्यूज| कपूरथला
रेलकोचफैक्ट्री हुसैनपुर में आल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन आरसीएफ ईकाई द्वारा चीफ पैटर्न और सीनियर कांग्रेस नेता कैप्टन हरमिंदर सिंह की अध्यक्षता में समारोह करवाया गया।
इसमें चीफ गेस्ट जीएस अग्रवाल सीएमई आरसीएफ ने कहा कि रेलवे के सेवामुक्त कर्मचारियों के इकट्ठे होने पर बधाई दी। कैप्टन हरमिंदर सिंह ने कहा कि इन बुजुर्गों का रेल कोच फैक्ट्री को देश की नंबर एक फैक्ट्री बनाने में अहम योगदान है। इस दौरान कपूरथला अध्यक्ष सतवेल सिंह भुल्लर, आरसीएफ के जोनल अध्यक्ष मुनक्ष और कार्यकारी हरभजन सिंह ढिल्लो ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान इंद्रजीत सिंह रुपोवाली के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक टोआ, देश आजाद नहीं हुआ और देश भक्ति के गीतों से श्रोताअों का मनाेरजंन किया गया। फेडरेशन की आरसीएफ ईकाई के अध्यक्ष चमन लाल ने उनकी मांगे पूरी नहीं किए जाने पर रोष जताया। इस मौके पर जोनल प्रधान मुनशा सिंह, पूर्व कौंसलर और काग्रेसी नेता सतपाल मेहरा, सतवेल सिंह, हरभजन सिंह, बलववंत सिंह, महिंदर सिंह, नरिंदर सिंह और दर्शन सिंह आदि मौजूद थे।