- Hindi News
- बिजनेस डील कराने पर सहायक मैनेजर का सम्मान
बिजनेस डील कराने पर सहायक मैनेजर का सम्मान
आलइंडियासिटीजन फोरम की बैंक ऑफ इंडिया से बिजनेस डील करवाने में अहम भूमिका निभाने पर सहायक मैनेजर सतीश कुमार कक्कड़ को सम्मानित किया गया। उनको फोरम के पदाधिकारी जिनमें चेयरमैन बीएन गुप्ता, अध्यक्ष केजी गांधी और अध्यक्ष सिटी मनजीत बहादुर सिंह बावा ने सम्मानित किया। इस दौरान बीएन गुप्ता ने कहा कि समाज के किसी भी क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अपने किसी भी पद पर रहते हुए लोकहित और पूरी लगन से काम करता है तो उसका सत्कार करना सम्मानित करना दूसरों को प्रेरित करता है। सतीश कुमार कक्कड़ को बैंक का अच्छा काम करने पर उन्हें तरक्की देकर ब्रांच मैनेजर के तौर पर जिला होशियारपुर के करवा शेरगढ में तैनात किया है। सीनियर ब्रांच मैनेजर गुरचरन अजीत सिंह, मैनेजर क्रेडिट राज कुमार खुराना, सहायक मैनेजर एकता ओहरी, जसलीन बैंस, प्रीतिि, कोमल जीत कौर और विशाल अग्रवाल आदि मौजूद थे।