पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेप्सू को पंजाब रोडवेज में मिलाने की मांग

पेप्सू को पंजाब रोडवेज में मिलाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेप्सूरोड़ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन के पूर्व कर्मचारी यूनियन के नेताओं और वर्करों का शिष्टमंडल जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ को मिला। शिष्टमंडल ने पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन को पंजाब रोडवेज में विलय करने, पूर्व कर्मचारियों को हर महीने पेंशन की अदायगी करने की मांग की। कार्पोरेशन के सेवामुक्त हुए कर्मचारियों को पिछले 4 वर्षों से मिलने वाले लाभ मिलने पर नाराजगी भी जताई। मांगों को लेकर मेमोरंडम भी सौंपा। चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने यूनियन के नेताओं और वर्करों को भरोसा दिया कि इस संबंधी बहुत जल्द ही पंजाब के मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल को मिल कर उनकी मांगों को ध्यान में लाया जाएगा इसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास भी किए जाएंगे। इस शिष्टमंडल में कश्मीर सिंह, संतोख सिंह, अजैब सिंह, राम सिंह, राकेश कुमार सूद के अलावा हरबंस सिंह वालिया पूर्व पार्षद, यूथ नेता कुलवंत सिंह जोसन, अमरजीत सिंह ढपई आदि उपस्थित थे।

पैप्सू रोड़ ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन के पूर्व कर्मचारी यूनियन के नेताओ वर्करो का एक शिष्टमंडल जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ को मांग पत्र सौंपते हुए