- Hindi News
- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक आयोजित
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक आयोजित
कपूरथला | विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बजरंग दल पंजाब के प्रांत संयोजक नरेश पंडित उपस्थित हुए। बैठक का शुभारंभ बजरंग दल के प्रांत विद्यार्थी प्रमुख विभाग संयोजक श्रवण यादव ने विजय महामंत्री श्री राम जय राज जय जय राम के जाप से किया। नरेश पंडित ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि 22 सितंबर को अनन्त श्री विभूषित गोवर्धनमठ, पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज रेल कोच फैक्ट्री की पावन धरती पर पहली बार रहे हैं। इस दौरान भारतीय गौवंश संवर्धन संमिति के अध्यक्ष संजीव बजाज, बजरंग दल पंजाब के प्रांत गौ रक्षा प्रमुख धीरज, विहिप के जिला संरक्षक रविंदर अरोड़ा, राजेश गुप्ता, चेतन सूरी, अशोक शर्मा, हरविंदर लवली, हरदीप शर्मा, संजय शर्मा, योगेश अरोड़ा, आनंद कुमार, राज कुमार, जीवन वालिया, ओम प्रकाश कटारिया, अश्वनी गुप्ता, नारायण दास, राजेश वर्मा, सविन कुमार आदि कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।