वार्षिक जोड़ मेला 21 सितंबर को
गुरुद्वाराप्रेमप्रकाश कपूरथला में बह्म ज्ञानी बाबा बुढा साहिब जी के प्रकाश दिवस को समर्पित 17वां वार्षिक जोड़ मेला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, कपूरथला शहर निवासी और समूह इलाका निवासी संगत के सहयोग से 21 सितंबर को गुरुद्वारा प्रेम प्रकाश काला संघिया फाटक नकोदर रोड कपूरथला में करवाया जा रहा है।
19 सितंबर को श्री अखंड पाठ साहिब जी आरंभ किए जाएंगे और 21 सितंबर दिन रविवार को श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग सुबह 9 बजे पड़ेंगे और इसके उपरांत धार्मिक दीवान सुबह 10 बजे सजाएंगे। जिसमें ज्ञानी गुरदीप सिंह दीपक ढाडी जत्था, हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा गुरुसर साहिब हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा टाहली साहिब आदि संगत को गुरबाणी के साथ जोड़ेंगे। इस अवसर पर संत बाबा दया सिंह जी टाहली साहिब बलेरखानपुर और संत बाबा लीडर सिंह जी गुरुद्वारा गुरुसर साहिब सैफलाबाद विशेष तौर पर उपस्थित होकर संगत को गुरबाणी के साथ जोड़ेंगे।