पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आढ़तियों को परेशानी नहीं आने देंगे : मक्कड़

आढ़तियों को परेशानी नहीं आने देंगे : मक्कड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलायोजनाकमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ की अध्यक्षता में नई दानामंडी में आढ़ती एसोसिएशन को पेश रही समस्याओं संबंधी बैठक किया, जिसमें दाना मंडी के समूह आढ़तियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश बहल ने आढ़ती एसोसिएशन को गंभीरता के साथ लेते हुए सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने सबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि आढ़ती एसोसिएशन को पेश रही समस्याओं को वह तुरंत हल करे।

उन्होंने मक्कड़ को बताया कि वह मंडियों में अपनी धान बेचने के लिए लाने वाले किसानों को किसी किस्म की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए और किसानों को उनकी फसल के भाव समय सिर मिलने चाहिए। उन्होंने बताया कि आढ़ती एसोसिएशन को ट्रांसपोटेशन संबंधी किसी किस्म की कोई परेशानी पेश नही आने दी जाएगी और अगर किसी ने ट्रांसपोटेशन संबंधी परेशान किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडी में सड़क और फड़ों को जल्दी बनाया जाएगा और मंडी में स्थित दुकाने जोकि सीवरेज का योग्य प्रबंध होने के कारण करवाए पर नही ले सकी संबंधी सीवरेज डालने अन्य जरूरत प्रबंध करने के भी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए। इस बैठक में जिला खुराक और सप्लाई कंट्रोल गुलबहार सिंह, मार्किट कमेटी के सचिव अमनदीप सिंह, मंडी सुपरवाईजर प्रिंथीपाल सिंह घुम्मण, अमरजीत सिंह ढप्पई, जगतार सिंह झीता, विपन आजाद, गुरदीप सिंह घुम्मण, पवन कुमार कौडा, रणजीत सिंह, संदीप सूद, रामेश्वर सूद आदि आढ़ती उपस्थित थे।

नई दाना मंडी कपूरथला में आढती एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़।