पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"श्रेष्ठ संस्कार से ही मातृभाषा हासिल कर सकते हैं \'

\"श्रेष्ठ संस्कार से ही मातृभाषा हासिल कर सकते हैं \'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबनेशनलबैंक की ओर से मंडल कार्यालय में हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मंडल के राजभाषा अनुभाग की ओर से अपने स्टाफ सदस्यों के मध्य इस दौरान मंडल स्तर पर निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि आयोजित की गई। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय सात्वंना पुरस्कार वितरित किए गए।

भूमंडलीकरण के इस दौर में भी पूरी दुनिया के हर देश में उनकी अपनी मातृभाषा की उपयोगिता प्रासंगिक है, क्योकि किसी भी राष्ट के बच्चे अच्छी शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार अपनी मातृभाषा में ही प्राप्त कर सकते है। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से हिंदी दिवस पर आयोजित राजभाषा समारोह में भूमण्डलीकरण के दौर में हिंदी के प्रांसगिकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रमुख बंसल ने कहा कि फ्रांस, जर्मनी, जापान चीन सहित अनेक देश ऐसे हंै, जहां पर अंग्रेजी का प्रचलन नहीं के बराबर है और यह पूरे देश तकनीकी शिक्षा से लेकर कार्यालयों तक के सभी कार्य कंप्यूटर में अपनी मातृभाषा के माध्यम से निष्पादित करते हैं।

इसके विपरीत हमारे देश मेंे हमारी मातृभाषा, राष्ट्रभाषा और राजभाषा हिंदी को कुछ लोग हीनभाव से देखते है। सहायक महाप्रबंधक केके शर्मा ने कपूरथला मंडल में किए जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है कि जहां पंजाब नेशनल बैंक देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

वही राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार करने में अग्रिम स्थान बनाए हुए है इस वर्ष भारतीय रिजर्व बैंक ने इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार पंजाब नैशनल बैंक को प्रदान करके सम्मानित किया यह हमारे लिए बडे सम्मान की बात है। सहायक महाप्रबंधक जीएस अभिलाषी ने कहा कि पीएनबी बैंक में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए है बैंक में साफ्टवेयर यूनिकोड का सम्पूर्ण तौर पर प्रयोग किया जा रहा है इस साफ्टवेयर के बैंक में उपयोग से बैंक के समस्त कार्य हिंदी में सम्भव होगा है। इस अवसर पर मुख्यप्रबंधक रमेश रमन टंडन, जिला महाप्रबंधक कर्मजीत सिंह, मुख्य प्रबंधक मलिक, वरिष्ठ प्रबंधक अश्वनी आनंद आदि उपस्थित थे।

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा मंडल कार्यालय परिसर में हिंदी दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए बैंक अिधकारी।