पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपचुनावों ने देश की सच्चाई से मोदी के झूठ का नकाब उतारा : चीमा

उपचुनावों ने देश की सच्चाई से मोदी के झूठ का नकाब उतारा : चीमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोदीकेझूठे प्रचार ने देश को गुमराह किया था और 100 दिन की कार्यशैली ने मोदी सरकार का सच सामने लाकर देश में हुए उपचुनावों में भांडा फोड़ दिया। यह शब्द जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक नवतेज सिंह चीमा ने हाल ही में हुए उपचुनावों में भाजपा की हार पर प्रहार करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र हरियाणा में हो रहे विस चुनावों के लिए मीडिया ने एग्जिट पोल पहले ही बना रखा था और अब इन चुनावों के बाद देश के लोग क्या चाहते हैं, को भी सामने लाना उनका नैतिक कर्तव्य बनता है। कांग्रेस ने 60 वर्षो में देश को दुनिया की एक ताकत बना कर खड़ा कर दिया जबकि मोदी सरकार ने 60 दिनों में ही धर्मनिर्पेक्षता लोकतंत्र को ही खतरे में डाल दिया है। चुनाव से पहले सर्कस के शेर की तरह दहाड़ने वाले मोदी आज चीन पाकिस्तान के साथ भी डिपलोमैसी की खेल खेल रहें है।