विश्व ओजोन दिवस पर भाषण मुकाबले हुए
कपूरथला | सरकारीहाई स्कूल रजापुर में विश्व ओजोन दिवस जिला साईंस सुपरवाईजर गुरशरन सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। सभा दौरान भाषण मुकाबले और ड्राइंग मुकाबले करवाए गए। मुकाबलों में जूनियर और सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके प्रिंसीपल चरनजीत कौर और ईको क्लब इंचार्ज राकेश कुमार ने ओजोन पर्त की महत्ता, जिसके खराब होने के कारण और इसको बचाने के तरीके के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर समूह स्टाफ उपस्थित था।