- Hindi News
- अंबेडकर सोसायटी ने कराया आर्दश धीयां कार्यक्रम
अंबेडकर सोसायटी ने कराया आर्दश धीयां कार्यक्रम
सुल्तानपुर लोधी | डा.बीआर अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी सुल्तानुपर लोधी की ओर से अध्यक्ष हरभजन सिंह सदूवाल की अध्यक्षता में गुरु नानक देव मॉडल स्कूल शताबगढ़ में यूथ कोआर्डीनेटर नेहरू युवा केंद्र कपूरथला भारत सरकार के सहयोग से स्व. हरभजन सिंह पंछी की याद में आर्दश धीयां समारोह करवाया गया। इस मौके जिला परिषद के उप चेयरमैन मास्टर गुरदेव सिंह मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। मास्टर ने कहा कि भ्रूण हत्या ने समाज को कलंकित किया है, जिसको रोका जाना समय की जरूरत है और हमें एकजुट होकर शुरुआत करनी चाहिए। इस मौके पर सदूवाल ने कहा कि धीयां बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इस मौके प्रिंसीपल जसबीर कौर, एमडी अमरीक सिंह, ब्लाक समिति सदस्य चंचल सिंह, चरनजीत योगी, उपदेश खिंडा, सरपंच बरिंदर सिंह, गुरपाल सिंह, जगजीत सिंह बाजवा, विजय कुमार, हरजिंदरपाल कौर, सुखजिंदर भुल्लर, रमन धारीवाल, बलविंदर सिंह, सुच्चा सिंह, सरपंच गुरचरन सिंह, गुरमीत कौर, ज्ञान सिंह, कुलदीप सिंह, सरुप सिंह आदि उपस्थित थे।