सरकारी हाई स्कूल में आेजोन िदवस मनाया
कपूरथला | सरकारीहाई स्कूल भण्डाल बेट में जैसमीन ईको क्लब की ओर से विश्व ओजोन दिवस मनाया गया, जिसमें 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर बच्चों ने ओजोन दिवस से संबंधित पोस्टर लगाए। इस अवसर पर मुख्याध्यापक बिंदर सिंह ने बच्चों को ओजोन पर्त को बचाने संबंधी जागरूक किया। उन्होंने कहा िक हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर और प्रदूषण को कम कर ओजोन पर्त को बचा सकते है। इस अवसर पर ईको क्लब इंचार्ज कमलजीत कौर, रविंदर कौर, राजविंदरजीत कौर, जसप्रीत कौर, रविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।