पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद ए आजम क्लब के उपाध्यक्ष सोनू पंडित मिले कैबिनेट मंत्री सिंह से

शहीद-ए-आजम क्लब के उपाध्यक्ष सोनू पंडित मिले कैबिनेट मंत्री सिंह से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद-ए-आजमभगतसिंह यूथ क्लब की ओर से उपाध्यक्ष सोनू पंडित केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जनरल वीके सिंह के कार्यालय दिल्ली में मिले और उन्होंने जहां उन्हें मंत्री बनने की बधाई दी वहीं पंजाब में नशों की तस्करी नशड़ी हो चुकी युवा पीढ़ी को बचाने के लिए भी विचार विमर्श किया।

सोनू पंडित ने केंद्रीय मंत्री से मांग की कि आज पंजाबियों की मां खेल कबड्डी के विश्व कप लीग होने से हजारों खिलाड़ी और प्रबंधक पैसाें से माला-माल हो रहे हैं, जबकि जिन लोगों ने निष्काम कबड्डी की सेवा करते हुए कबड्डी के बाबा बोहड़ के नाम से दुनिया भर में जाने जाते हैं, को अभी तक कोई सम्मान नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि कबड्डी के बाबा बोहड़ सरवन सिंह बल जो पूर्व जिला खेल अधिकारी अंतराष्ट्रीय स्तर के कोच रह चुके हैं, को द्रोणाचार्या अवार्ड से सम्मानित किया जाए।

सरवन सिंह बल के सैंकड़ों कबड्डी खिलाड़ी यहां उच्च पदों पर कार्यरत हैं, जहां तक कबड्डी के रुस्तम के नाम पर प्रसिद्ध बलविन्द्र फिड्डा जो पंजाब पुलिस में एसपी हैं और केंद्रीय सरकार द्वारा भी उन्हें अर्जुन अवार्ड मिल चुका है, लेकिन बल को द्रोणाचार्या अवार्ड मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह यूथ क्लब की ओर से शहर में शहीद-ए-आजम का चौक जिस पर खुद जनरल वीके सिंह ने भी फूल मालाएं भेंट की थी और अब शहीद उधम सिंह चौक बनाने के लिए कवायद शुरू की गई है, जिसका उदघाटन भी जनरल वीके सिंह ने करना मान लिया है।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह यूथ क्लब की ओर से उपाध्यक्ष सोनू पंडित केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जनरल वीके सिंह के कार्यालय दिल्ली में मिलते हुए।