महिला से लिफाफा छीनकर भागे लुटेरे
जालंधर| कपूरथलारोड स्थित गांव चौगावां में वीरवार सुबह बाइक सवार लुटेरे महिला से लिफाफा छीन ले गए। लिफाफे में पर्स था, जिसमें मोबाइल और कुछ पैसे थे। पुलिस को सूचना दे दी गई है। गांव चौगावां की रहने वाली अंजली ने बताया कि वह लैदर कांप्लेक्स स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। सुबह वह गांव में ऑटो का इंतजार कर रही थी। बाइक सवार लुटेरे लिफाफा छीन ले गए।