- Hindi News
- ट्रैफिक नियमों की पालना में शान समझें कि नियमों को तोड़ने में : डीटीओ
ट्रैफिक नियमों की पालना में शान समझें कि नियमों को तोड़ने में : डीटीओ
जिलाट्रांसपोर्टविभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी कैंप सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के में प्रिंसिपल रणजीत कुमार गोगना की अगुवाई में लगाया गया। इस कैंप में डीटीओ कपूरथला तेजिंद्रपाल सिंह संधू विशेष तौर पर शामिल हुए।
जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी संधू ने कैंप में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे स्कूल में बिना गेयर वाला वाहन ला सकते हैं।
18 साल से ऊपर वाले बच्चे मोटरसाइकिल ला सकते हैं। उन्होंने बताया कि 16 से 18 साल के बच्चे बिना गेयर वाले वाहन का लाइसेंस बनवा सकते हैं। संधू ने कहा कि सभी बच्चों को चाहिए कि वह खुद भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। हरभजन सिंह, वरिंदर शर्मा, विजय कटारिया, जगजीत सिंह, जसपाल सिंह, सतनाम सिंह, जगदीश लाल, राजेश कुमार, सीमा मनियास, रूची दुग्गल, किरन बाला, सुरिंद्र कुमारी, वीना पब्बी, जगजीत कौर, तरसेम सिंह मौजूद रहे।
सेमिनार में शामिल स्कूल के स्टूडेंट्स। -भास्कर
डीटीओ तेजिंदरपाल संधू।