- Hindi News
- सीपीआई के नेतृत्व में अन्य जत्थेबंदियां 22 से तीन दिवसीय भूख हड़ताल करंेगी
सीपीआई के नेतृत्व में अन्य जत्थेबंदियां 22 से तीन दिवसीय भूख हड़ताल करंेगी
केंद्रपंजाबसरकार की लोक विरोधी आर्थिक नीतियो के खिलाफ भारतीय कमियूनिस्ट पार्टी की सभी जत्थेबंदियो पंजाब किसान सभा पंजाब खेत मजदूर सभा की ओर से संयुक्त रुप में 22, 23, 24 सितंबर को तीन दिवसीय भूख हडताल की जा रही है। भारतीय कमियूनिस्ट पार्टी के सचिव कामरेड केएल कौशल ने बताया कि जिला महासचिव नरिंदर सिंह ऊच्चा के नेतृत्व में फैसला लिया गया है कि पार्टी के आदेशो मुताबिक पंजाब के सभी जिला हैड क्वाटरो पर की जाने वाली यह भुख हडताल जगजीत सिनेमा के बाहर डीसी कार्यालय के पास की जाएगी। इस बैठक में पंजाब किसान सभा के अध्यक्ष कामरेड चरण सिंह, कामरेड रणदीप सिंह राणा फगवाडा, कामरेड महिंदर सिंह सुभानपुर, एडवोकेट रजिंदर सिंह राणा, मास्टर महिंदर सिंह, कामरेड मुखतियार सिंह, खेल मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष कमरेड बलवंत सिंह औजला, कामरेड सोहन सिंह मल्ली, कामरेड वीर सिंह, कामरेड सुरजीत ङ्क्षसह, कामरेड हरनाम दास पाणोलंगा, कामरेड जोगिंदर सिंह, कामरेड इकबाल सिंह काला संघिया आदि ने संकल्प लिया कि इस भूख हडताल को सफल बनाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।