- Hindi News
- माता वैष्णों देवी मंदिर में वार्षिक जागरण 25 को
माता वैष्णों देवी मंदिर में वार्षिक जागरण 25 को
कपूरथला | मंदिरप्रबंधक कमेटी मांगेवाल द्वारा समूह नगर निवासियों और एनआरआई भाइयों के सहयोग से 17वां वार्षिक जागरण 25 सितंबर को माता वैष्णो देवी मंदिर मांगेवाल में श्रद्धापूर्वक करवाया जा रहा है। मुख्य सेवादार नंद लाल सुखीजा, कृष्ण लाल सुखीजा, जयपाल सुखीजा ने बताया कि इस जागरण में लखविंदर सिंह गिल इब्राहिमवाल वाले महामाई का गुणगान करेंगे। इस मौके पर अटूट लंगर लगाया जाएगा।