पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जो खड़ा नहीं हो सकता उसका जंजीरों से बांध कर रहे हैं इलाज

जो खड़ा नहीं हो सकता उसका जंजीरों से बांध कर रहे हैं इलाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलअस्पतालमें मॉर्डन जेल से आए एक विचाराधीन कैदी जो शूगर का मरीज है और चलने फिरने में भी असमर्थ है का सिक्योरिटी पुलिस कड़ियों से जकड़कर उपचार करवा रही है।

उपचाराधीन 20 वर्षीय सन्नी पुत्र राणा निवासी गांव शेखूपुर की माता नरिंदर कौर ने बताया कि उसके बेटे को 9 माह पूर्व पुलिस ने नशीले पदार्थ रखने के आरोप में घर से काबू किया था। वह तब शादी समारोह में डीजे का काम करता था। वह 9 माह से मॉर्डन जेल में बंद है। इस दौरान उसे शूगर की शिकायत हो गई।

शूगर के चलते उसकी दाएं पांव के ऊपर घुटने के नीचे, दाएं हाथ के पीछे गहरे घाव हो गए। इस कारण वह बुरी तरह कमजोर हो गया। कमजोरी इतनी हो गई कि वह बिना किसी सहारे के चल फिर भी नहीं सकता। एक बार उसे मॉर्डन जेल की ओर से उपचार के लिए पहले भी कपूरथला के सिविल अस्पताल तथा अमृतसर के मैडिकल काॅलेज में उपचार के लिए भेजा, परंतु उसकी दशा में कोई सुधार नहीं हुआ।

शुक्रवार सुबह मॉर्डन जेल की ओर से उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे को बीमारी की हालात में कपूरथला के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया हुआ है, जब वह देखने पहुंची तो उसके बेटे को सिक्योरिटी गार्डो द्वारा कड़ियों से जकड़ा हुआ है उसके एक पैर बाजू में गत कई दिनों से गहरे घाव हुए हैं वह बिस्तर पर पासा पलटने में भी असमर्थ है, परंतु पुलिस उसके टांग में बेड़ी जकड़ कर उसे और दुख पहुंचा रही है। इस संबध में जेल से लेकर आए दो सिक्योरिटी गार्डो से संपर्क करने का प्रयास किया तो वह वार्ड में मौजूद नहीं थे। पीड़ित की माता नरिंदर कौर ने बताया कि उसे भी नही पता कि सिक्योरिटी गार्ड कहा है।

चलना फिरना हुआ मुश्किल |कड़ियों से जकड़ा आरोपी सन्नी का सिविल अस्पताल कपूरथला में हो रहा है ईलाज।

^ इस संबंध में एसपी जेल परमजीत सिंह संधू से उनके मोबाइल नंबर 98721-34845 पर बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद ही रहा था।