पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी निबंध प्रतियोगिता में संजीव फर्स्ट

हिंदी निबंध प्रतियोगिता में संजीव फर्स्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरसीएफकेराजभाषा विभाग की ओर से हिंदी सप्ताह करवाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई जिनमें हिंदी निबंध प्रतियोगिता, हिंदी वाक प्रतियोगिता, हिंदी टिप्पण और प्रारूप लेखन प्रतियोगिता, कर्मचारियों की हिंदी क्विज प्रतियोगिता, हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता, हिंदी नाटक प्रतियोगिता और हिंदी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने भाग लिया। हिंदी निबंध प्रतियोगिता में संजीव कुमार फ़र्स्ट रहे। प्रवीण कुमार ने सेकेंड और दिलीप गुप्ता ने थर्ड स्थान हासिल किया। तहर हिंदी टिप्पण और प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में राकेश सक्सैना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिलीप गुप्ता ने सेकेंड और दिनेश उप्पल ने थर्ड पोजिशन हासिल की। हिंदी वाक प्रतियोगिता में राम सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। दिलीप गुप्ता ने सेकेंड और धनविंदर कौर ने थर्ड पोजिशन हासिल की। हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में जैलदार सिंह फर्स्ट रहे। अंकुर महाजन सेकेंड और प्रवीन कुमार ने थर्ड पोजिशन हासिल की। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए एक सादा समारोह करवाया गया। समारोह के मुख्यातिथि आरसीएफ के मैकेनिकल इंजीनियर गिरीश चंद्र अग्रवाल थे। आरसीएफ के मुख्य राजभाषा अधिकारी एसके याग्निक ने रेल मंत्री का हिंदी दिवस पर दिया गया संदेश भी पढ़ा। आरसीएफ के राजभाषा अधिकारी, विनोद कटोच ने मंच संचालन के साथ साथ हिंदी सप्ताह के दौरान करवाई गई सारी गतिविधियों पर आधारित एक विशेष प्रस्तुति भी पेश की।

आरसीएफ के राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी दिवस मनाने के उद्द्ेश्य से हिंदी सप्ताह का आयोजन दौरान मंच पर बैठे