पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दरबार खिज्जर ख्वाजा साहिब जी का मेला मनाया

दरबार खिज्जर ख्वाजा साहिब जी का मेला मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| दरबारखिज्जर ख्वाजा साहिब जी का मेला बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। इस मौके जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ मुख्य तौर पर शामिल हुए जबकि शिरोमणि अकाली दल के सीनियर उपाध्यक्ष जीया लाल नाहर ने इस मेले की अध्यक्षता की। इस मौके सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने इस पवित्र दिवस पर दरबार खिज्जर ख्वाजा साहिब के पवित्र स्थान पर माथा टेका।

इस मौके उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि इस पवित्र स्थान पर जो भी व्यक्ति सच्चे दिल से मन्नत मांगता है उसकी मन्नत दरबार खिज्जर ख्वाजा साहिब पूरी करते है। जीया लाल नाहर ने मुख्य मेहमानो और आए हुए गणमान्य को स्वागत करते हुए विचार रखे। इस अवसरपर दलजीत सिंह, रणजीत सिंह, कुलवंत सिंह जोसन, कुलवंत सिंह कुकू, सुखविंदर सिंह सागर, गुरमेल सिंह, दीप सिंह, गुरमेल सिंह, राजू, मनजिंदर सिंह शाही, बीबी मनजीत कौर, बीबी राजू, बीबी भोली, बीबी रजिंदर कोर आदि उपस्थित थे।

सर्बजीत सिंह मक्कड दरबार खिज्जर ख्वाजा साहिब पर जीया लाल नाहर, दलजीत सिंह माथा टेकते हुए।