स्वास्थ्य टीमें पिलाएंगे पोलियो खुराक
कपूरथला | स्वास्थ्यकेंद्र ढिलवां में सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. अनूप कुमार की अध्यक्षता में तीन दिवसीय चलाई जा रही माइग्रेटरी प्लस पोलियो मुहिम के लिए एएनएम हैल्थ वर्कर एलएचवी, एसआई आदि के साथ बैठक की गई। उन्होंने कहा कि एक महीने में अकसर बाहर से मजदूरी करने के लिए अपने परिवारों सहित दूर दराज से बच्चों को पोलियो से बचाव की बूंदें पिलाने के आते हैं। इसके लिए उनके बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए बूंदें पिलाने के लिए स्वस्थ विभाग की ओर से यह अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि ब्लाक ढिलवां के अधीन मौजूद भट्ठे, शैलर, नई बन रही इमारतों, झोपड़ियों और अन्य वह स्थान जहां पर बाहर से प्रवासी आए हुए हैं, उनके बच्चों की पहचान की गई है। इस अवसर पर बिक्रमजीत सिंह, ब्लाक एक्सटेंशन एजुकेटर की ओर से पोलियो बूंदे पिलाने के संबंध चलाई जा रही मुहिम तहत बनाए गए माईग्रेटर अनुसार टीमों संबंधी जानकारी दी गई। टीमों की ओर से किए जाने वाले कार्यों और स्थान संबंधी विस्तार के साथ बताया गया। इस अवसर पर बलकार सिंह, जसविंदर सिंह, बलदेव सिंह, भुपिंदर कोर आदि उपस्थित थे।