- Hindi News
- सतपाल श्री मणि महेश यात्रा संघ के चेयरमैन बने
सतपाल श्री मणि महेश यात्रा संघ के चेयरमैन बने
कपूरथला | धार्मिकसंस्था श्री मणि महेश यात्रा संघ आरसीएफ के पदाधिकारियों और सदस्यों की चुनाव के लिए आम इजलास हुआ। इसमें पूर्व काउंसलर और समाज सेवक सतपाल मेहरा को दूसरी बार संघ का चेयरमैन बनाया गया। प्रीतम चौधरी को वर्किंग अध्यक्ष चुना गया। तीर्थ राम को अध्यक्ष बनाया गया। सोमनाथ केसर को उपचेयरमैन बनाया गया। योगेश जसवंत को सीनियर उपाध्यक्ष चुना गया। संजय सैणी को उपाध्यक्ष बनाया गया। संदीप कुमार को वित्त सचिव, अनूप भास्कर, अशोक कुमार को उप वित्त सचिव, राजेश कुमार को प्रचार सचिव, मनोज कुमार को सहायक प्रचार सचिव, राधेश्याम, बलविंदर कुमार को सलाहकार बनाया गया। संजय कुमार, राकेश ढल्ल, सुरजन बडौल और जीएस राधा मौजूद थे।