- Hindi News
- फसलों के कम रेट देकर सरकार किसानों से कर रही धक्का
फसलों के कम रेट देकर सरकार किसानों से कर रही धक्का
दोनाफार्मजफ्रंट के पदाधिकारियों सदस्यों की सिधवां दोनां में बैठक हुई। इसमें फ्रंट संचालक इंजीनियर सुरजीत सिंह पाल और प्यारा सिंह जल्लोवाल ने कहा कि सरकार की ओर से लागू की जा रही खेती नीतियों को लेकर किसान परेशानी में हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार खुद को किसान हितैषी सरकार बता रही है।
उन्होंने कहा कि बिजली सप्लाई पर्याप्त नहीं दी जा रही है, फसलों के रेट नहीं बढ़ाए जा रहे। पंडित देव राज बलेर खानपुर अवतार सिंह और दलजीत सिंह बडि़याल ने कहा कि पिछले साल मक्की की बेची फसल की अदायगी के चैक देने के लिए किसानों को विभाग की ओर से परेशान किया जा रहा है। फ्रंट नेता गुरताज सिंह, अवतार सिंह, गुरनाम सिंह और लविश गुप्ता आदि ने कहा कि आर्थिक मंदहाली और कर्जे में आकर किसान खुदकुशी कर रहा है पर समय की प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों को राहत देने की जगह उनकी फसलों को अच्छा मूल्य नहीं दे रही।
इस अवसर पर डा. सतपाल नाहर, मलकीत सिंह, धन्ना सिंह, हरमिंदर सिंह, गिंदन सिंह, जसवंत सिंह, गुरदेव सिंह, तीर्थ सिंह, कुलविंदर सिंह चाहल, साधू सिंह, चरनजीत सिंह, शाम लाल, हरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, अवतार सिंह, तरसेम सिंह आदि उपस्थित थे।