एक शाम राधा कृष्ण के नाम
श्रीमहारानी साहिबामंदिर में अवध रानी कालिया परिवार द्वारा एक शाम राधा कृष्ण के नाम समागम बड़े ही श्रद्धा उत्साह से करवाया गया।
धार्मिक समागम में शहर के कालिया परिवार के विनोद कालिया परिवार सहित उपस्थित हुए और प्रभु जी के चरणों में नतमस्तक हो आशीर्वाद ग्रहण किया। इस धार्मिक उत्सव पर शहर की धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और शहर के अन्य मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सदस्यों ने प्रभु जी के चरणों में हाजरी लगाई और भगवान श्री कृष्ण जी के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर प्रांगण में एक शाम राधा कृष्ण के नाम उत्सव वीरवार देर शाम भगवान श्री राधा कृष्ण जी की महिमा का गुणगान वृंदावन वाले साध्वी पूनम जी ने भजन गए मां यशोदा जी के माखन चोर तेरी चोरी पकड़ी गई,रात सपने में आए मेरे नंद लाला आंख खोलू खोलू यह मेरी मर्जी, बंसी वाले दीवाना मैं दीवाना शाम का दीवाना आदि भजनों पर मंदिर परिसर में बैठे सैकड़ों भक्तजन झूम रहे थे, जैसे वह भगवान श्री कृष्ण जी की नगरी वृंदावन में प्रभु के सामने बैठ प्रभु जी का गुणगान कर रहे हो ऐसा आलोकिक नजारा मंदिर प्रांगण में चल रहा था।
चारों तरफ भगवान श्री कृष्ण जी के नाम का सिमरन में भक्तजन मस्त थे। ऐसा लग रहा था कि भगवान श्री कृष्ण भक्तजनों के सामने विराजमान है और भक्तजन प्रभु की वंदना कर रहे है। इसके उपरांत भजन मंडलियों द्वारा अपने मधुर आवाज में भगवान श्री कृष्ण जी की महिमा का गुणगान शुरू किया, जिस पर भक्तजन तालिया बजाकर गुणगान कर रहे थे, चारों तरफ भगवान श्री कृष्ण जी के नाम का जाप हो रहा था।
संकीर्तन मंडली की ओर से भजन वंदना कर माहौल को धार्मिक रंग में रंगा गया और भारी संख्या में भगवान श्री कृष्ण जी के भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ओर प्रभु जी का आर्शिवाद ग्रहण किया। एक शाम राधा कृष्ण के नाम उत्सव धार्मिक समागम पर भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था,जैसे भगवान श्री कृष्ण भक्तों के सामने विराजमान है और भक्त प्रभु जी के गुणगान कर श्री कृष्ण जी के चरणों में वंदना कर रहे है। शहर के सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने एक शाम राधा कृष्ण के नाम उत्सव धार्मिक समागम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा प्रभु जी के दर्शन किए।
पंजाब के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय श्री महारानी साहिबा मंदिर में रचा। पूरा कपूरथला प्रभु धाम में परिवर्तित होते हुए लगा। इस महाक