पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेगोवाल में भैंसंे चोरी करने आए मोटर साईकल छोड़ भागे चोर

बेगोवाल में भैंसंे चोरी करने आए मोटर साईकल छोड़ भागे चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| थानाढिलवां के गांव हैबतपुर में चोरी की नीयत से आए चोर मोटर साईकल छोड़ भाग गए। गांव हैबतपुर निवासी किसान सिकंदर सिंह पुत्र गुरदास सिंह ने थाना ढिलवां को दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात एक बाइक पर सवार हो कर दो तीन युवक उनकी हवेली में घुस गए। पशुओं की हवेली से आवाजें आने लगी, जब वह परिवार सहित मौके पर पहुंचे तो दो तीन युवक चोरी की नीयत से भैंसों के रस्से खोल रहे थे। उन्होंने शोर मचाया तो गांव निवासी एकत्रित हो गए इस दौरान सभी युवक बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गए। मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बाइक से मिली आरसी के आधार पर युवकों की पहचान कर ली गई है। उन्हें शीघ्र काबू करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।