- Hindi News
- बकाया रकम नहीं चुकाई तो पावरकॉम काटेगा कनेक्शन
बकाया रकम नहीं चुकाई तो पावरकॉम काटेगा कनेक्शन
पंजाबस्टेटपावरकॉम कारपोरेशन सब डिवीजन उच्चा के एसडीओ महिंदर सिंह बाठ और जगदीश कुमार जेई ने बताया कि विभाग को वित्त संकट से निकालने के लिए मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत डिफाल्टर खपतकारों से सख्ती के साथ पेश आया जाएगा। उन्होंने बताया कि सब डिवीजन के खपतकारों की ओर से विभाग की 42 लाख के करीब डिफाल्टिंग अमाउंट खड़ी है इस कारण विभाग वित्तीय संकट से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि जिन खपतकारों ने पावरकॉम के बकाया पैसे देने हैं, वे जल्द पैसे जमा करवा कर रसीद प्राप्त करें नहीं तो डिफाल्टिंग अमाउंट जमा करवाने के साथ खपतकारों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। बाठ ने बताया कि पावरकॉम के घरेलू खपतकारों की ओर 30 के करीब दुकानदारों की ओर 10 लाख, खेती खपतकारों की ओर 2 लाख रुपए के करीब बकाया है। उन्होंने खपतकारों को अपील की कि वह विभाग की बकाया रकम तुरंत जमा करवा दे नहीं तो हमें कनैक्शन काटने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेवारी खपतकार की होगी।