- Hindi News
- एससी बीसी अध्यापक यूनियन के टीचर्स नेताओं की बैठक
एससी/बीसी अध्यापक यूनियन के टीचर्स नेताओं की बैठक
कपूरथला| एससी/बीसीअध्यापक यूनियन के टीचर्स नेताओं की बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता यूनियन के स्टेट जत्थेबंदक सचिव नरिंदरजीत सिंह गिल ने की। उन्होंने कहा कि यूनियन के ध्यान में आया है कि अध्यापकों के अनेकों मसले जिनको हल करने के लिए अकाली भाजपा गठजोड़ सरकार के लारे लगाए हैं, वह पेंडिंग पड़े हैं। बादल सरकार ने लोगों से वादा खिलाफी की है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे अध्यापकों की दफ्तरी कार्यकारी समस्याओं को हल करवाने के लिए जत्थेबंदी पहल कदमी करेगा। उन्होंने कहा कि यूनियन की जल्दी गतिविधियों को जोरदार ढंग के साथ चलाने के लिए यूनियन द्वारा जारी एजेंडे को अमल में लाया जाएगा और मैंबरशिप की जाएगी। इस अवसर पर यूनियन के जिला सरपरस्त परमजीत सिंह सहोता, जिला सीनियर उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, सर्बजीत सिंह बाणवाला, सुरिंदर सिंह चीदा, पलविंदर सिंह, नरिंदर औजला, मनजीत दास डौला आदि ने कहा कि यूनियन की ओर से स्कूलों के विवरण एससी/बीसी वर्ग और पिछड़े वर्ग के लड़के लड़कियों को स्कूलों में पहुंचाने के लिए समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को जागरूक किया जाएगा।