पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान श्रीराम ने जन्म लिया तो अयोध्या को रोशनियों से सजाया

भगवान श्रीराम ने जन्म लिया तो अयोध्या को रोशनियों से सजाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीरामलीलाधर्म कमेटी मस्जिद चौक से करवाई जा रही श्री रामलीला के दूसरे दिन पृथ्वी पुकार राम अवतार, सीता जन्म का मंचन किया गया। श्री रामलीला नाईट का उदघाटन उद्योगपति सोबती फीड के मालिक कीमती लाल सोबती ने किया।

रावण के अत्याचार से तंग आकर देवी देवता भगवान विष्णु के पास जाते हैं तथा रावण के अत्याचार की बात करते हुए कहते है कि वह खुद को वरदान हासिल करने कभी ना मरने वाला बताकर उन पर जुल्म कर रहा है और कह रहा है कि उसके आगे मनुष्य बंदरों का कोई वजूद नहीं है। उधर अयोध्या में श्रीराम जन्म लेते हैं पूरी अयोध्या को दिया से सजाया जाता है मिठाईया बांटी जाती है वहीं जनकपुरी में सीता जन्म लेती हैं तो पूरी जनकपुरी में मिठाईयां बांटी जाती है। इस मौके अध्यक्ष शाम सुंदर मल्हन, निर्देशक एसके मिश्रा, चेयरमैन रजिंदर कौडा, कैशियर अशोक गुप्ता, संचालक सुभाष चंद्र, परमिंदर गुप्ता, पवन शर्मा, नरेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

श्री रामलीला धर्म कमेटी मस्जिद चौंक से करवाई जा रही श्री रामलीला की दूसरी नाईट दौरान ज्योित प्रज्जवलित करते हुए डा. रणवीर कौशल।

श्री रामलीला धर्म कमेटी मस्जिद चौक से करवाई जा रही श्री रामलीला की दूसरी नाइट दौरान खड़े उद्योगपति सोबती फीड के मालिक कीमती लाल सोबती, डॉ. रणवीर काैशल।