पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलदेव सिहं बाबा लखी शाह इंटरनेशनल सिख फोरम के अध्यक्ष बने

बलदेव सिहं बाबा लखी शाह इंटरनेशनल सिख फोरम के अध्यक्ष बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | बाबालखी शाह इंटरनेशनल सिख फोरम कपूरथला जनरल हाऊस की बैठक प्रिंसीपल रजिंदर सिंह संडलस के नेतृत्व में हुई। इस मौके फोरम की चुनाव की गई जिसमें सर्वसमिति के साथ रिटायर्ड सूबेदार मेजर बलदेव सिंह अजीत नगर को अध्यक्ष चुना गया और पूर्व अध्यक्ष प्रिंसीपल रजिंदर सिंह संडलस को फोरम का संरक्षक बनाया गया। इस के अलावा बलबीर सिंह राठ एडवोकेट को महासचिव, अवतार सिंह को सीनियर उपाध्यक्ष, बलदेव सिंह मॉडल टाऊन और गुरमेल सिंह सेवा मुक्त बैंक मैनेजर को उपाध्यक्ष, गुरमेल सिंह को सचिव और कुलविंदर सिंह को कैशियर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पविंदर सिंह, रजिंदर सिंह, लशकर सिंह, ओंकार सिंह, लखविंदर सिंह, जगीर सिंह को फोर्म में सदस्य लिया गया। इस अवसर पर फोरम द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष को सम्मानित किया गया।