- Hindi News
- बेबे नानकी यूनिवर्सिटी कॉलेज मिठड़ा में समारोह
बेबे नानकी यूनिवर्सिटी कॉलेज मिठड़ा में समारोह
बेबेनानकीयूनिर्वसिटी काॅलेज मिठड़ा के अंग्रेजी विभाग द्वारा स्थापित इंगलिश लिटरेरी सोसायटी का वार्षिक समारोह हुआ जिसमें एमजीएन काॅलेज के प्रिंसीपल डॉ. अमित कोटिस मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। विभिन्न मुद्दों पर बहस करने पहुंचे विद्यार्थियों में बढ़िया पर्चा पेश करने वाले बीकॉम प्रोफेशनल समेस्टर तीसरे विद्यार्थी संदीप कौर पहलेे, बीएससी नॉन मेडिकल समेस्टर 5वां की विद्यार्थी बलजीत कौर दूसरे और कोमलप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा काॅलेज की विद्यार्थी दीक्षा को विशेष पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। इस से पहले सोसायटी की चेयरपर्सन प्रो. अर्पना भारद्वाज ने सोसायटी के उपदेशों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। मुख्यातिथि डॉ. अमित कोटिस ने इंगलिश लिटरेरी सोसायटी द्वारा किया जा रहा सरगर्मियों की प्रशंसा की। समारोह के अंत में काॅलेज की प्रिंसीपल डॉ. दलजीत सिंह खैहरा ने कहा कि साहित्य मनुष्य को सामाजिक जिम्मेवारियों को एहसास करवाना है। इस मौके डॉ. अमित कोटिस का समारोह में पहुंचने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रो. गुरप्रीत कौर, डॉ. परविंदर सिंह, प्रो. मनप्रीत कौर, प्रो. उषा रानी, प्रो. कमलप्रीत कौर, प्रो. सिमरनप्रीत कौर मौजू थे।