- Hindi News
- ब्लड डोनेशन के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए शालीमार बाग से रैली
ब्लड डोनेशन के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए शालीमार बाग से रैली
हार्ट को पूरा ऑक्सीजन और खून मिलने से होता है अटैक : डाॅ. जसविंदर
सीएचसीकालासंघिया में सीनियर मेडिकल अधिकारी डाॅ. जसविन्द्र सिंह की अगुवाई में विश्व हार्ट दिवस मनाया गया। डाॅ. जसविंदर सिंह ने कहा कि आज 10 में से 8 व्यक्तियों को दिल का रोग है। उन्होंने कहा कि दिल को रक्त सप्लाई करने वाली नाडिय़ों में आई ब्लॉकेज और रुकावट के कारण दिल का रोग होता है। उन्होंने कहा कि दिल की मांसपेशियों के लिए जितने रक्त और आक्सीजन की जरूरत होती है, वह नाड़ियों की ब्लॉकेज के कारण नहीं पहुंचती। इस कारण व्यक्तियों को दिल का रोग होता है। उन्होंने कहा कि मानव को अपनी खाने पाने की आदत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। फास्ट फूड, तली चीजों का परहेज करना चाहिए। इस अवसर पर ब्लाक एजुकेटर रविन्द्र कुमार जस्सल ने बताया कि तंबाकू और शराब के सेवन से, ब्लड प्रेशर के बढ़ने से, उच्च कैलेस्ट्राल , शूगर, पारिवारिक इतिहास, मोटापा, कामकाज कम करना, सही भोजन खाना दिल की बीमारी का कारण हो सकता है। इस अवसर पर डाॅ. राकेश कुमार, डाॅ. रमिंदर सिंगला, डाॅ. संदीप मौजूद थे।
जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाते हुुए सििवल सर्जन डा. बलबीर िसंह। लोगों को रक्त्दान करने की प्रेरणा दी गई।
कपूरथला| राष्ट्रीयस्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ विभाग कपूरथला और ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली एमजीएन स्कूल के स्टाफ और छात्राओं के सहयोग से शालीमार बाग से निकाली गई। सिविल सर्जन डा बलबीर सिंह और प्रिंसिपल प्रभदीप कौर मोंगा ने हरी झंडी देकर रैली को रवाना किया। रैली शहर में विभिन्न बाजारो से होती हुई सिविल अस्पताल जाकर समाप्त हुई। सिविल सर्जन डा बलबीर सिंह ने कहा कि 1 अक्टूबर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि 18 से लेकर 60 वर्ष की आयु का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। सएमजीएन स्कूल की प्रिंसीपल प्रभदीप कौर मोंगा ने छात्रों को ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला परिवार भलाई अधिकारी डा केवल राम जिला मेडिकल कमिश्नर डा बलदेव राज, जिला स्वास्थ अधिकारी डा गुरइकबाल सिंह, जिला मास मीडिया अधिकारी प्रगट सिंह, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी मनजीत सिंह, परमजीत कौर जिला बीसीसी ज्योति आनंद के अलावा प्रधान जगजीत धंजू, महासचिव एडवोकेट सुकेत