किसानों ने सरकार का पुतला फूंका
किसानमजदूरसैल कांग्रेस पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष जत्थेदार शमशेर सिंह भरोआणा के नेतृत्व में मांगों को लेकर डीसी दलजीत सिंह मांगट को मेमोरेंडम दिया गया। मांग पत्र देने से पहले यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पंजाब केंद्र सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से धान की खरीद के लिए नमी की मात्रा और कम करने की शर्त रखी गई है। वहीं चावलों की नमी भी कम करने की शर्त भी है। इससे पंजाब के किसानों और शैलर मालिकों को भारी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार धान की नमी संबंधी नई शर्त वापिस नहीं लेती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर सलविंदर सिंह पप्पी, मोहन सिंह, बाज सिंह, जोसन, संतोख सिंह, भान सिंह, बलविंदर सिंह, निशान सिंह, हरपाल सिंह मौजूद थे।
किसानों के परिवार को दो ज्यादा मुआवजा
आत्महत्याकरने वाले किसानों और खेत मजदूर परिवारों को जो सहायता अब 2 लाख रुपये दी जाती है, उसे बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। फसलों की बीमा स्कीम लागू की जाए। नशों पर मुकम्मल रोक लगे। खेत मजदूर को 5 मरले में पक्का मकान बना कर दिया जाए। किसानों को 24 घंटे बिजली दी जाए, मंडियों में धान की खरीद का प्रबंध किया।
किसान और मजदूर सैल कांग्रेस पार्टी केे सदस्यों ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की।