- Hindi News
- आनंद कॉलेज में स्पोर्ट्स टूर्नामेंट शुरू
आनंद कॉलेज में स्पोर्ट्स टूर्नामेंट शुरू
कपूरथला| आंनदकाॅलेज आफ इंजीयिरिंग एंड मैनेजमेंट के पोलीटेक्नीकल विंग की ओर से तीन दिवसीय स्पोटर्स टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
इस दौरान मुख्यातिथि के तौर पर एमडी विक्रम आंनद अरविन्द्र सिंह सेखो िनर्देशक एडमिन प्रिंसीपल डॉ. एमएल ओहरी पहुंचे। इस मौके डायरेक्टर अरविन्द सिंह सेखो ने छात्रों को एक अच्छे स्पोट््स मैन बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पोलीटैक्नीकल विंग के डीन सुखचैन सिंह ढिल्लो की अगुवाई में टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस टूर्नामेंट में बैडमिंटन की 7 टीमे वालीवाल की 5 टीमों ने भाग लिया। छात्रों ने अपनी अपनी टीमो को जिताने के लिए एकजुट होकर प्रयास किया। इस मौके वालीवाल के 2 बैडमिंटन के 3 मुकाबले करवाए गए।
टूर्नामैंट की शुरुआत करते मुख्यातिथि के तौर पर एमडी विक्रम आंनद अन्य।