- Hindi News
- सार्वजनिक स्थानों की सफाई पहल के आधार पर हो : एडीसी
सार्वजनिक स्थानों की सफाई पहल के आधार पर हो : एडीसी
कपूरथला| स्वच्छभारत अभियान के तहत 2 अक्तूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छ पंचायत सप्ताह संबंधी जिले में चलाई जा रही सफाई मुहिम के तहत सरकारी एलीमेंटरी स्कूल बरिंदपुर में एडीसी विकास मोहम्मद इकबाल भट्टी की अगुवाई में सफाई मुहिम का आगाज किया गया।
भट्टी ने गांव बरिंदपुर, जार्जपुर मैरीपुर में किए जा रहे सफाई कार्यो की जायजा लेते हुए गांव की पंचायत को सार्वजनिक स्थानों की सफाई पहल के आधार पर करने के लिए कहा। एडीसी विकास भट्टी ने कहा कि स्वच्छ पंचायत सप्ताह तहत 29 सितंबर को जिले के सभी सार्वजनिक स्थानों, जैसे पंचायत भवन, कम्यूनिटी सेंटर, सरकारी ईमारतंे, स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र, प्राईमरी कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर, पशु अस्पतालों खुले ऐरिया में सफाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में सफाई सैनीटेशन संबंधी जागरूकता कैंप भी लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों आंगनवाड़ी केंद्रो में हाथ धोने के लिए साबुन का प्रयोग यकीनी बनाया गया है।
स्वच्छ भारत अिभयान अगुवाई करते हुए एडीसी विकास मोहम्मद इकबाल।