एमजीएन पब्लिक स्कूल में ओजोन दिवस मनाया
कपूरथला| एमजीएनपब्लिक स्कूल में ओजोन दिवस प्रधानाचार्या प्रभदीप मोंगा की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ‘ओजोन सुरक्षा कवच’ के विषय में सचेत करवाते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। आठवीं कक्षा के छात्र रीत इंदर सिंह एवं छात्रा साक्षी ने ओजोन परत के विषय में अपने विचार व्यक्त करते हुए ओजोन सुरक्षा कवच का मानव जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विशेष रूप से कला विभाग ने पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया जिसके अंतगर्त विद्यार्थियों ने पर्यावरण सजगता संबंधी अपने भावों की अभिव्यक्ति रंगों एवं तूलिका से की।