पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरसीएफ में बच्चों को बांटी स्टेशनरी

आरसीएफ में बच्चों को बांटी स्टेशनरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| जहांहम धार्मिक कार्यो के लिए अपनी कमाई में से 10वां हिस्सा निकालते हंै वहींं हमें गरीबों, जरूरतमंद की सहायता करना भी अपना कर्म धर्म समझना चाहिए। यह शब्द समाज सेवक तरसेम लाल गोयल ने सरकारी एलीमेंटरी स्कूल आरसीएफ कपूरथला में झुग्गी झोपड़ी के पढ़ रहे बच्चों को सबोधित करते हुए कहे। समाज सेवक धर्म पाल पैंथर की प्रेरणा से आरसीएफ की दानी सज्जनों के सहयोग के साथ स्टेशनरी कापियों, पैन, पेंशिल, रबड़ और शॉप्नर आदि का सामान बांटा गया। इस अवसर पर बच्चों और स्कूल स्टाफ को संबोधित करते हुए धर्म पाल पैंथर ने कहा कि समाज सेवा का कार्य सब से मुश्किल होता है हमारे महापुरुषों ने हमें जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कई बार पवित्र धार्मिक ग्रंथों में उपदेश दर्ज है। भारत रतन बाबा साहिब डॉ. बी आर अंबेडकर ने हमे पै बैक सोसायटी का बड़ा विचार दिया है। शिक्षा के दान में सहयोग डालना सब से उत्तम दान है, क्योकि शिक्षा इंसान के लिए एक बड़ा गहना है। बच्चों को शिक्षा की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षा मनुष्य को ज्ञानवान बनाता है। उन्होंने कहा कि बच्चे नशे से दूर रहकर शिक्षा प्राप्त कर अपने माता पिता और अध्यापकों के साथ-साथ स्कूल और देश का नाम ऊंचा करंे। इस अवसर पर स्कूल के इंचार्ज बलबीर कौर, नीमल खन्ना, तृत्प कौर, एसएस मल्ली, आदि स्टाफ सदस्य ने दानी सज्जनों का धन्यवाद किया। इस अवसर संतोख सिंह, रणजीत सिंह, अमरजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, मनजीत सिंह, जसवंत सिंह आदि उपस्थित थे।