- Hindi News
- किसी और की जमीन दिखा कर ठगे डेढ़ करोड़ रुपए
किसी और की जमीन दिखा कर ठगे डेढ़ करोड़ रुपए
थानासिटीपुलिस ने किसी और की जमीन दिखाकर एक व्यक्ति से 1.55 करोड़ की ठगी मारने के आरोपी व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। गांव नाहर के जोगिंदर सिंह ने एसएसपी धनप्रीत कौर को दी शिकायत में बताया कि गांव धालीवाल कादिया जालंधर के रहने वाले प्रॉपटी डीलर अमरीक सिंह को वह लंबे समय से जानते हैं। अमरीक ने उनको बताया कि कपूरथला शहर के मोहल्ला मेहताबगढ़ में उसके पास 6.50 एकड़ जमीन है, जिसमें कालोनी काट के अच्छी कमाई की जा सकती है। इस पर उसने 26 मार्च 2007 को इस जमीन का 1.55 करोड़ में सौदा तय कर दिया। उन्होंने 1 करोड़ 55 लाख रुपए की रकम अमरीक सिंह को दे दी। रजिस्ट्री की तारीख 25 अक्तूबर 2007 आने पर वह रजिस्ट्ररी करवाने से मुकर गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने यह रकम जालंधर के गांव चमकौर में 22 कनाल चार मरले, बस्ती दनिशमंदा जालंधर में एक ट्रैक्टर वर्कशाॅप, जालंधर विहार में 19 दुकानें बेच कर दी थी। उन्होंने संबंधित मोहल्ले में जाकर लोगों से जमीन संबंधी पूछताछ की तो पता चला कि यह जमीन अमरीक सिंह की नहीं बल्कि किसी ओर की है। उसने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए 1 करोड़ 55 लाख की ठगी की है। मामले की जांच डीएसपी डी हरप्रीत सिंह बैनीपाल ने की। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी ने मामला दर्ज कर उसे पकडने के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।