- Hindi News
- मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में निकाला कैंडल मार्च, कैंसर के पेशेंट बच्चे की हेल्प की
मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में निकाला कैंडल मार्च, कैंसर के पेशेंट बच्चे की हेल्प की
मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में निकाला कैंडल मार्च, कैंसर के पेशेंट बच्चे की हेल्प की
कपूरथला| कैंसर पीड़ित 8 साल के मुनीष की सहायता के लिए मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में ह्यूमन राईट्स प्रेस क्लब ने शालीमार बाग से कचहरी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च की अध्यक्षता ह्यूमन राईट्स प्रेस क्लब के जिला प्रधान जगजीत धंजू और जिला महासचिव सुकेत गुप्ता ने की। मार्च शालीमार बाग से शुरू होकर जलौखाना चौक, सदर बाजार, शहीद भगत सिंह चौक से होता हुआ कचहरी चौक पहुंचा। कार्यक्रम में एसएसपी धनप्रीत कौर भी शामिल हुई। उन्होंने क्लब की ओर से एकत्रित किए गए दो लाख रुपए का चेक मुनीष के पिता सुरिंदर कुमार को दिया गया। सुरिंदर कुमार एसएसके कंपनी में काम करते हैं। उनकी एक महीने की सेलरी सिर्फ 6000 रूपए हैं। उन्हाेंने बताया कि 10 जुलाई 2012 को अस्पताल राधा स्वामी ब्यास में दाखिल करवाया। वहां के डाक्टरो ने बच्चे के पेट से रसोली का आप्रेशन तो कर दिया। 2013 में भी बीमारी फिर जाग पड़ी और तभी से डीएमसी लुधियाना में इलाज चल रहा है।