वकील के हमलावरों पर धाराएं बढ़ीं
धाराएं तो बढ़ा दीं पर आरोपियों को पकड़े पुलिस : सर्बजीत
जिलाबार एसोसिएशनके सदस्य सुरिंदर कुमार पर हुए हमले को लेकर आरोपियों पर पुलिस ने वीरवार को और धाराएं जोड़ दी। दोपहर 12 बजे सिविल अस्पताल कपूरथला से एमएलआर(मेडिकल लीगल रिपोर्ट) भेजी गई। इसमेंं एडवोकेट सुरिंदर कुमार के सिर में गहरे जख्म होने की रिपोर्ट आई। इस कारण थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने सभी आरोपियों पर धारा 323, 324, 341, 148 और 149 के साथ धारा 326 और 307 भी लगा दी गई। इसके बाद वकीलों का गुस्सा शांत हुआ। वकीलों ने प्रस्तावित नोवर्क डे तो रखा पर धरना प्रदर्शन नहीं किया।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सर्बजीत सिंह वालिया प्रधान ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने पुलिस प्रशासन को समय दिया था कि वीरवार 9 बजे तक उनकी मुख्य मांग नहीं मानी जाती तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे।इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव रजत नंदा, बलजीत बाजवा, हरचरण सिंह वालिया, अशोक अग्रवाल, कर्मजीत सिंह थिंद, करनैल सिंह थिंद, देव किशन, सतपाल वधवा, मनू देव गौतम, राजीव पुरी, राकेश आंनद, एसएस मल्ली, तेजपाल सिंह वालिया, आरएस वालिया, पयूश मनचंदा, नीतिन शर्मा, कुलवंत सहगल, प्रताप सिंह, जगविन्द्र सिंह, विपन सभ्रवाल, सुनीता धीर, प्रवीन कुमारी आदि उपस्थित थे।
पम्मणा के जागीर सिंह उर्फ सुक्खा, कश्मीर सिंह सोनी और लक्खा पर साथियों के साथ मिलकर वकील सुरिंदर पर हमला करने का आरोप है। बस से उतार कर पीटा गया।
^सुल्तानपुर लोधी के थाना प्रभारी सनप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पास ज्यों ही संशोधित एमएलआर कपूरथला पहुंची। उन्होंने बनती धाराओ में 326 धारा इसलिए जोड़ी क्योंकि चोट इतनी गहरी थी कि हड्डी तक पहुंची थी। 307 इसलिए लगाई गई क्योंकि जो चोट लगी थी वह डैंजर टू लाईफ थी।
^जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सर्बजीत सिंह वालिया प्रधान ने बताया कि पुलिस ने हमले और जख्मों के आधार पर मामला तो दर्ज कर लिया है। अब वह उन्हें पकड़वाने के लिए पुलिस प्रशासन से कहेंगे ताकि पीड़ित वकील सुरिन्द्र कुमार को न्याय दिलाया जा सके।
मामले को लेकर वकील तीन दिन से धरना कर रहे थे जिसमें वे धाराएं बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। वीरवार को मांग पूरी हुई तो उन्होंने धरना नहीं किया पर रस्तावित नोवर्क डे रखा। अब वकील आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
जानिए क्या है ये धाराएं : वकीलोंन